Ticker

6/recent/ticker-posts

soking news।पैसा लेकर उड़ते प्लेन से कूद गया, कहानी DB कूपर की, जिसे FBI आज तक नहीं ढूंढ पाई

अमेरिका में एक शख्स ने प्लेन हाइजैक कर लिया. और बदले में दो लाख डॉलर की डिमांड की. अमेरिका ने उसकी मांग मान ली. पैसै भी दे दिए. उसके बाद हाइजैकर प्लेन से बाहर कूद गया. इसके बाद शुरू हुई उसकी तलाश जो आज भी जारी है. क्या कैसे हुआ? सब जानिए

Logo
LogoLogo

पैसा लेकर उड़ते प्लेन से कूद गया, कहानी DB कूपर की, जिसे FBI आज तक नहीं ढूंढ पाई

अमेरिका में एक शख्स ने प्लेन हाइजैक कर लिया. और बदले में दो लाख डॉलर की डिमांड की. अमेरिका ने उसकी मांग मान ली. पैसै भी दे दिए. उसके बाद हाइजैकर प्लेन से बाहर कूद गया. इसके बाद शुरू हुई उसकी तलाश जो आज भी जारी है. क्या कैसे हुआ? सब जानिए

post-main-image
DB कूपर केस अमेरिकी इतिहास का बहुत ही फेमस 

काला सूटकेस लिए एक शख्स प्लेन में चढ़ता है. और बिना एक भी शब्द बोले, प्लेन हाईजैक कर लेता है. उसकी मांग - दो लाख डॉलर, वरना वो प्लेन को बम से उड़ा देगा. सरकार हरकत में आती है. प्लेन को उतारा जाता है और लोगों की जान बचाने के लिए पैसे पहुंचा दिए जाते हैं. हालांकि एक और चीज थी, जो हाईजैकर ने मांगी थी - पैराशूट. प्लेन एक बार फिर टेक ऑफ करता है. हाईजैकर पायलट से कहता है, प्लेन को मेक्सिको ले चलो. पायलट कहता है - फ्यूल कम है. रिफ्यूलिंग के लिए एक बार फिर उतरना होगा. हाईजैकर मान जाता है. लेकिन इससे पहले कि प्लेन ईंधन भरने के लिए लैंड करता. बीच हवा में प्लेन का दरवाजा खुलता है. पैराशूट बांधकर हाईजैकर बीच हवा में प्लेन से छलांग लगा देता है. और गायब हो जाता है. लगभग 50 साल की तहकीकात के बाद दुनिया के सबसे ताकतवर देश की एजेंसी के पास सिर्फ एक नाम बचता है - DB कूपर