Ticker

6/recent/ticker-posts

breaking news राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष बनना मोदी सरकार के लिए नीतीश–नायडू जैसी ही नई चुनौती है

विपक्ष का नेता बन कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार के साथ साथ गठबंधन के सहयोगियों को भी संदेश दे दिया है. विपक्षी खेमे में तो राहुल गांधी का दबदबा बढ़ेगा ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी वो वैसी ही चुनौतियां पेश करेंगे जैसी उनको चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से मिलने वाली हैं.

 महज दो दिन बीते हैं, और संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही अपना अपना अंदाज और तेवर दिखा दिये हैं - और ये कदम कदम पर देखने को मिला है, लोकसभा स्पीकर का चुनाव से लेकर संविधान पर तकरार तक. 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस INDIA गठबंधन का अघोषित रूप से अगुवाई कर रही थी, और अब नेता प्रतिपक्ष का नेता बनकर राहुल गांधी संसद में विपक्षी दलों का नेतृत्व कर रहे हैं - और स्पीकर का चुनाव सत्ता पक्ष से दो-दो हाथ करने से पहले आपसी जोर आजमाइश का भी जरिया बना है.