Ticker

6/recent/ticker-posts

cgएनएच में सड़क दुर्घटना, तीन गंभीर, स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ की मौत

एनएच में सड़क दुर्घटना, तीन गंभीर, स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ की मौत

शनिवार देर रात राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में हुई दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस की सहायता से मेडिकल कालेज अम्बिकापुर रेफर किया गया।टक्कर की तेज आवाज से आस-पास के घरों से लोग निकल गए और घायलों को बचाने के लिए मशक्कत करने लगे। बिजली मिस्त्री रमेश ने 112 और पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पंहुचाने में सहायता की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कालेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में स्कूटी और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं।