Ticker

6/recent/ticker-posts

breaking news किसानों को 20 हजार करोड़ की किस्त जारी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्य काल का शुरू करते हुऐ सबसे पहले अपने पीएम किसान सम्मान निधी की 17 किस्त के 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए। यह राशि क़रीब 9.3 करोड किसानो के खातों मे पहुंची है। तीसरी कार्यकाल के लिए ररिवार को सपथ लेने के बाद पीएम मोदी सोमवार को सुबह साउथ ब्लॉक में स्थित अपने दफ्तर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले 2019 में शुरू की गई प्रमुख योजना के तहत किसानो के लिए क़िस्त से जु़डी फाइल पर दस्तखत किए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 11 करोड से अधिक लाभार्थी किसानो को 2.42 लाख करोड से अधिक की राशि वितरण की जा चुकी है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार किसानो के कल्याण के लिए पुरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्य भार संभालते ही सबसे पहली फाइल इसी से संबंधित हो।