letest news.धरती को मिल गया 'नया चंद्रमा', वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजा विशाल एस्टेरॉयड, साथ लगा रहा सूरज का चक्कर
July 01, 2024
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एस्टेरॉयड की पहचान की है, जो धरती के चारों तरफ घूमते हुए इसके साथ सूर्य का भी चक्कर लगा रहा है। इस एस्टेरॉयड को वैज्ञानिकों ने अर्द्ध-चंद्रमा या अर्द्ध-उपग्रह के रूप में वर्गीकृत किया है। यह कम से कम 100 ईसा पूर्व से हमारे ग्रह के साथ है।वाशिंगटन: हमारा सौरमंडल हैरान करने वाले रहस्यों से भरा हुआ है। वैज्ञानिकों ने ऐसी ही आश्चर्यजनक खोज में एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) का पता लगाया है, जो सूर्य के चारों ओर अपनी वार्षिक परिक्रमा में पृथ्वी के साथ-साथ चल रहा है। इस एस्टेरॉयड को 2023 FW13 नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों नेवैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड को अर्द्ध-चंद्रमा या अर्द्ध-उपग्रह कहा है, क्योंकि यह चंद्रमा की तरह ही पृथ्वी के समान समय सीमा में सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। हालांकि, ये पाया गया है कि एस्टेरॉयड पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का भी खिंचाव पड़ा है। 50 फीट (15 मीटर) व्यास का एस्टेरॉयड पृथ्वी से लगभग 1.4 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
हमसे जुड़ें