Ticker

6/recent/ticker-posts

breaking news संसद में NDA की ताकत बढ़ाएंगी ये पार्टियां, कहां से कौन बना सांसद… पढ़िए पूरी डिटेल

 इस बार टीडीपी और जेडी(यू) के सहारे बीजेपी तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इन दो पार्टियों के समर्थन के बिना मोदी सरकार का चलाना संभव नहीं होगा। हालांकि इसके अलावा करीब 12 अन्य पार्टियां हैं जो एनडीए गठबंधन में शामिल थीं। जानिए किन राज्यों की कौन-सी पार्टी के कौन-कौन सांसद सदन में बढ़ाएंगे भाजपा की ताकत।
  • गठबंधन में शामिल 14 पार्टियों की मदद से बनेगी इस बार सरकार।
  • टीडीपी 16 और जेडी(यू) 12 सीटों के साथ सबसे मजबूत सहयोगी।
  • महाराष्ट्र से असम तक कई छोटे दल भी एनडीए की बढ़ाएंगे ताकत।लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 240 सीटें मिली हैं। लिहाजा, वह सदन में सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं है। लोकसभा की 543 सीटों में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 293 सीटें हासिल हुई हैं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से 21 सीटें अधिक है।                     

    एनडीए के साथ शामिल हैं ये दल पहले यह जान लीजिए कि एनडीए के साथ 14 दल शामिल हैं। इस बार आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), बिहार की जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर), पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) शामि