WWW.yukeshnews.inछह माह से 3400 पात्र बेरोजगारों का 4 करोड़। 69 लाख 20 हजार रुपए बकाया 2500 रूपये भत्ता पाने की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं को नही मिल पा रही कोई मदद।
शासन से योजनाओं को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नही। विभिन्न जिले के 3400बेरोजगारों को 6 माह से बेरोजगारी भत्ता नही मिला है अचार संहिता समाप्त होने के बाद बेरोजगार निर्धारित राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं वही योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना की स्थिति को लेकर स्पष्ट जवाब भी नही मिल पा रहे है ज्ञात हो कि पुववर्त सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिलने से पूर्व बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था योजना के तहत अप्रैल 23 से युवाओं को 2500 दिया जाना प्रारंभ किया गया था योजना के प्रारंभ में जिला के बेरोजगारों को भत्ता दिया जा रहा था इसके बाद अक्टूबर माह में विधान सभा चुनाव के लिए अचार संहिता लागू होने के पूर्व तक पात्र हितग्राहियों को भत्ता दिया जाना चाहिए था विधनसभा चुनाव के पूर्व जिले के 3400बेरोजगारों को छह माह का 4करोड़ 69लाख 20 हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता प्रदाय किया जाना था परंतु सत्ता परिवर्तन के बाद से पूरे प्रदेश समेत जिले में बेरोजगारी भत्ता कि राशि अब तक जारी नही की गई है।
हमसे जुड़ें