
नईदुनिया न्यूज, सूरजपुर: भटगांव थाना इलाके के डुमरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव पर चाकू से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित राम खेलावन यादव को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्ताशय की रिपोर्ट ग्राम डुमरिया निवासी घायल की मां रनिया बाई ने बुधवार को भटगांव में दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि उसका पुत्र संजय यादव दो तीन सप्ताह से घर बनाने के लिए मिट्टी की दीवार उठा रहा था। बुधवार शाम को वह दोनों नातियों को साथ लेकर दुकान में सामान लेने गई थी। उसी समय गांव का रामखेलावन यादव वहां पर आया और पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज कर चाकू मार देने की धमकी देने लगा। हल्ला सुनकर उसका पुत्र संजय यादव दुकान के पास आया और गाली-गलौज करने से मना करने लगा।
हमसे जुड़ें